पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र पहुंचे सहारनपुर, बोले- जनता से मेरा गहरा लगाव

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र बुधवार को सहारनपुर पहुंचे और कर्नल संजय मिड्ढा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान संदीप मिड्ढा, कर्नल संजय मिड्ढा, कृष्ण लाल मिड्ढा तथा ताज होटल के मालिक सरदार टोनी सिंह सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

दैनिक शहरी चौपाल’ से वार्ता करते हुए पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि सहारनपुर और यहां की जनता से उनका बेहद गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर शाकंभरी माता और माता त्रिपुरा बाला सुंदरी की पावन धरती है। यहां की जनता ने उन्हें हमेशा स्नेह और सम्मान दिया है। प्रशासनिक जिम्मेदारी भले ही बदल गई हो, लेकिन सहारनपुर से उनका रिश्ता और यहां के लोगों से अपनापन हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि वह जिले की जनता के सुख-दुख में हर समय उनके साथ खड़े हैं और आगे भी यथासंभव लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

पूर्व जिलाधिकारी ने कहा कि हाल ही में कांवड़ यात्रा के दौरान भी वह सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों में जाकर सेवा की और कांवड़ियों से मुलाकात कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की धार्मिक और सामाजिक परंपराओं से जुड़ना उनके लिए हमेशा सुखद और आत्मीय अनुभव रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य