बीएसएनएल पेंशनर्स ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। बीएसएनएल पेंशनर्स की एआईबीडीपीए एवं एसएनपीडब्ल्यूए एसोसिएशनों ने नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पटेलनगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में धरना दिया। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार रवि को सौंपा।

धरने की अध्यक्षता मो. इस्राइल, सर्किल अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह मौजूद रहे। जिला सचिव एआईबीडीपीए आरयू सिंह, एसएनपीडब्ल्यूए के जिला सचिव आदित्य गर्ग, गणेश दत्त शर्मा एवं जनार्दन शर्मा ने पेंशनर्स की 11 सूत्रीय मांगों पर विचार व्यक्त किए।

धरने में एसके त्यागी, एनडी त्यागी, सुल्तान सिंह, एसके शुक्ला, जेपी गुप्ता, राम सिंह, सतीश कुमार, आरडी रावत, राजबीर सिंह, एससी रतूड़ी, एनपी निगम, रामबली, राधेश्याम सैनी, बीडी त्यागी, रमाकांत, जयकिशन, कृष्णपाल, जय सिंह, धर्मपाल सिंह, बाबूराम सैनी, लालचंद, बृजमोहन शर्मा, हरिश्चंद्र, सोहनबीर, वीके शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, बीएम शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, खेमचंद, ऋषी पाल, मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य