विश्व फोटोग्राफी दिवस पर व्यापार मंडल ने किया फोटोग्राफरों का सम्मान

शीतल टण्डन बोले- तस्वीरें समय, संस्कृति और इतिहास को सहेजने का सशक्त माध्यम

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समय, संस्कृति, भावनाओं और इतिहास को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आज के डिजिटल युग में फोटोग्राफी समाज का जीवंत दस्तावेज बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाचार, शिक्षा, पर्यटन, व्यापार, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में फोटोग्राफी की भूमिका महत्वपूर्ण है। व्यापार एवं उद्योग जगत में भी तस्वीरों के माध्यम से उत्पादों, सेवाओं और स्थानीय बाजारों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा रही है।

शीतल टण्डन ने कहा कि फोटोग्राफी का उपयोग सदैव सत्य, सकारात्मकता, सामाजिक सौहार्द और जनजागरण के लिए किया जाना चाहिए। व्यापार मंडल सभी फोटोग्राफरों, फोटो पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के योगदान को सम्मान की दृष्टि से देखता है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विकास यात्रा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

बैठक में जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, संजीव सचदेवा, भोपाल सिंह सैनी, राजीव अग्रवाल, मुरली खन्ना, पवन कुमार गोयल, अभिषेक भाटिया सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य