न्यू गोपाल नगर में 42 लाख की लागत से चार सड़कों का शिलान्यास

नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-19 न्यू गोपाल नगर में मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत करीब 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के निर्माण कार्य का बुधवार को नगर विधायक राजीव गुंबर ने शिलान्यास किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। नगर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, प्रकाश और स्वच्छता जैसी आवश्यक सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में है। न्यू गोपाल नगर में चार सड़कों का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।

महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल एवं महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम के समन्वय से सहारनपुर में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। न्यू गोपाल नगर में चार सड़कों का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद चोजड़, नरेश धीमान, मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरत्ता, पार्षद प्रतिनिधि अक्षु, पार्षद राहुल झाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, अमित मित्तल, सागर वर्मा, अनीश मिग्लानी, सेक्टर संयोजक गगन, सुमित अरोड़ा, सागर राणा, नीरज गुप्ता, सतीश गिरधर, राजेंद्र चौधरी, श्रीमती सिमरन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य