इमराना हत्याकांड में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, एसओ ने दिया तीन दिन का आश्वासन

भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से की मुलाकात, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गागलहेड़ी। इमराना हत्याकांड में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं और मवी खुर्द खेड़ा के ग्रामीणों ने बुधवार को थाना गागलहेड़ी पहुंचकर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से मुलाकात की। थाना प्रभारी ने तीन दिन के भीतर नामजद आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

भाकियू तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलशाद मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता और ग्रामीण थाना पहुंचे। इस दौरान दिलशाद मलिक ने कहा कि गांव निवासी वाजिद की पत्नी इमराना की 14 अगस्त को हत्या कर शव गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से नामजद आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें तीन दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

भाकियू तोमर पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति तय कर आंदोलन करेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य