सहारनपुर में बारिश को लेकर नगर निगम अलर्ट, जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी

सहारनपुर में बारिश और जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कीं। नालों की सफाई, पंप सक्रिय, 24 घंटे निगरानी और आपातकालीन टीमों की तैनाती।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव की समस्या से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नगरायुक्त ने बताया कि जल निकासी एवं जलभराव की समस्या के समाधान के लिए शहर के सभी प्रमुख नालों की सिल्ट सफाई और गाद निकासी का कार्य पूरा कर लिया गया है। जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में पंप सक्रिय रखे गए हैं और 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वार्ड स्तर पर आपातकालीन टीमें भी गठित की गई हैं।

उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जलभराव वाले स्थानों का व्यक्तिगत निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं प्रबंधन कार्यों के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है।

नगरायुक्त ने खतरनाक स्थानों, खुले मेनहोल और विद्युत पोलों के आसपास बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को वर्षा ऋतु में फैलने वाले वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सतर्क रहने तथा 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित रखने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन दल को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने नागरिकों से किसी भी समस्या की सूचना नियंत्रण कक्ष के नंबर 8477008015, 8477008027, 8477008057 और 8477008058 पर देने की अपील की है।

नगरायुक्त ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि बारिश के कारण तालाबों, नहरों, नदियों और जलभराव वाले स्थानों पर पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों को जलाशयों अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने या खेलने की अनुमति न दें। नागरिकों को जागरूक करने के लिए पार्षदों और आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें भी की जा रही हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य