मसूद परिवार को लेकर सियासी हलचल तेज, शाजान और शयान मसूद सपा में शामिल

लखनऊ में अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, विधायक उमर अली खान व माविया अली रहे मौजूद

शहरी चौपाल ब्यूरो 

लखनऊ/सहारनपुर। सहारनपुर की राजनीति में मसूद परिवार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राशिद मसूद के पुत्र शाजान मसूद और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शयान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बेहट विधायक उमर अली खान और देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली भी मौजूद रहे।

बताया गया कि सपा कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ करीब एक घंटे तक बैठक भी हुई। इस दौरान शाजान मसूद के करीबी मियां बबलू जैदी, गौरव रॉड सहित अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।

शाजान और शयान मसूद के सपा में शामिल होने के बाद सहारनपुर की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि शयान मसूद सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, जबकि इमरान मसूद की ओर से इस सीट पर एमएलसी शाहनवाज खान को चुनाव लड़ाने की चर्चा है। वहीं सादान मसूद के भी किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि इमरान मसूद द्वारा परिवार के किसी भी सदस्य के कांग्रेस के टिकट पर जिले में चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद मसूद परिवार की राजनीतिक दिशा को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब शाजान और शयान मसूद के सपा में शामिल होने के बाद इन चर्चाओं को नया राजनीतिक आधार मिल गया है।

सपा में शामिल होने के दौरान शयान मसूद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

सपा में शामिल होने के दौरान विधायक उमर अली खान और पूर्व विधायक माविया अली की मौजूदगी को भी सहारनपुर की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने शाजान और शयान मसूद का पार्टी में स्वागत किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य