मीट की दुकान बंद कराने की मांग, ग्रामीणों ने थाने में दिया प्रार्थना पत्र

फैय्याज अली आब्दी 
नानौता। थाना क्षेत्र के ग्राम बूंदुगढ़ में संचालित मीट की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले में मीट की दुकान संचालित होने से लोगों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। आरोप है कि मोहल्ला अफगानान निवासी पिता-पुत्र द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में सूअर के मीट की दुकान संचालित की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान के आसपास रहने वाले लोगों को इससे परेशानी हो रही है और मोहल्ले में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार दुकान के बराबर में ही एक आटा चक्की भी संचालित होती है। मीट की दुकान खुलने के बाद कई लोगों ने आटा चक्की पर जाना बंद कर दिया है, जिससे चक्की संचालक को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से जनभावनाओं और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए दुकान को गांव से बाहर स्थानांतरित कराने अथवा बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांव में आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इस दौरान अजब सिंह, वाहिद राजू, इरफान, मुन्ना, किरनपाल, सोनू सैनी, राजू सैनी और हारून सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य