फैय्याज अली आब्दी
नानौता। क्षेत्र के गांव छछरौली में खेत पर घास लेने जा रहे एक युवक के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया। परिजन घायल युवक को लेकर नानौता थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
छछरौली निवासी अर्जुन सिंह पुत्र नाथीराम ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर घास लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दर्जनों युवक वहां पहुंचे और अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर नानौता थाने पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नानौता थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर घायल युवक को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








