संजय ढींगरा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव

उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर उतरेगें उम्मीदवारः पवन कुमार

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एडवोकेट संजय ढींगरा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदावारों को उतारा जायेगा। गांधी पार्क स्थित रोटरी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने संजय ढींगरा को पश्चिमी प्रदेश महासचिव बनाये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संजय ढींगरा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि संजय ढींगरा मेहनती, जुझारू और लगनशील कार्यकर्ता हैं तथा उनके नेतृत्व में पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती मिलेगी। पवन कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान युवाओं और किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए युवा आयोग तथा किसानों की समस्याओं के लिए किसान आयोग के गठन की मांग लोकसभा में उठाई है। इससे युवाओं और किसानों में लोजपा (रामविलास) के प्रति उम्मीद बढ़ी है। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव एडवोकेट संजय ढींगरा ने कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राघवदास अग्रवाल, प्रधान महासचिव राजीव गोयल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विशाल ठाकुर, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप अरोड़ा तथा प्रदेश महासचिव मोतीलाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद र

हे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य