भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने की संगठनात्मक अभियानों की विस्तृत समीक्षा

जिला सहारनपुर एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ स्तर तक अभियानों की प्रगति जानी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथ को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना और जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने जिला सहारनपुर एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तर से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक चलाए जा रहे विभिन्न संगठनात्मक अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। भाजपा संगठन का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाए तथा संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अभियानवार प्रगति की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रत्येक अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रम न मानकर उसे जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाए। जिलाध्यक्ष अजीत राणा व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों से जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जनपद में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी अभियानों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिला संगठन प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर अभियानों को सफल बनाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रत्येक अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल कटारिया, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा, राकेश जैन, अमित गगनेजा सहित विभिन्न अभियानों के संयोजक एवं सहसंयोजक तथा जिला एवं महानगर के समस्त पदाधिकारी उपस्थित र

हे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य