राजकुमार शर्मा
नागल। सोफिया इंटरनेशनल नागल में विद्यार्थियों के तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने विचारों को प्रभावशाली एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता दो महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर आयोजित की गई। पहला विषय था – “क्या टीवी देखना किताब पढ़ने से बेहतर है?” तथा दूसरा विषय था – “क्या 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की अनुमति होनी चाहिए?”दोनों विषयों पर विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। उन्होंने उदाहरणों एवं तार्किक विचारों के माध्यम से विषय के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, तर्कशक्ति, विषय की समझ एवं प्रभावी वक्तृत्व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से दोनों विषयों में विपक्षी समूह विजेता रहा। विजेता विद्यार्थियों में स्वास्तिक, विवान त्यागी, छवि, अर्णिका त्यागी, आरव कुमार, वाची वालिया, देवयानी त्यागी, वाणी गुप्ता, वाणी त्यागी, शिवाशीष चौधरी, वर्णन गुप्ता, आयुष त्यागी, दक्ष, कासिफ, व्यान सिंह एवं महिमा शर्मा शामिल रहे। सभी विजेताओं ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया।उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए अर्णिका त्यागी एवं वर्णन गुप्ता को “बेस्ट डिबेटर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने सशक्त तर्कों, आत्मविश्वास और प्रभावी प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोचआत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा प्रभावी संचार कौशल विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती अर्पिता विजन ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों को समझने, अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने तथा दूसरों के विचारों का सम्मान करने की सीख देती हैं।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं विचारोत्तेजक वातावरण में संपन्न हुआ। विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर श्रीमती अर्पिता विजन, राजेश कुमार, केशव अग्रवाल, सौरभ, शिवांशु, अजय, अभिषेक, सतेंद्र, पंकज, दलजीत, स्वाति, रजनी, वैशाली, सुनीता, वंदना, कीर्ति, रितु, शगुन, पारुल, हेमा, शिवानी, मीनाक्षी, गरिमा, उर्वशी, सोनिया, पूजा, किरण, स्वीटी, निधि सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।








