शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कलश वंदन यात्रा का देहात विधानसभा क्षेत्र का चरण शुक्रवार को ग्राम सुबरी में संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न मंडलों के गांवों में पहुंचकर संत रविदास मंदिरों में सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश स्थापित किए गए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई की कार्ययोजना के अनुसार आयोजित यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश कुमार, जयराम गौतम एवं अजब सिंह ने किया। यात्रा के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। मातृशक्ति, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने सहभागिता करते हुए संत रविदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
यात्रा के संयोजक महानगर महामंत्री ललित कटारिया तथा सह-संयोजक महानगर उपाध्यक्ष कंचन धवन, संदीप रावत, नितिन परमार एवं आरती शर्मा ने विभिन्न मंडलों में संपर्क एवं समन्वय कर यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान मंदिर समितियों, संतों एवं समाज के प्रमुख लोगों का सहयोग और आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर ललित कटारिया, नितिन परमार, योगेश कुमार, जयराम गौतम, राजेश जौहरी, मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।
अब नगर विधानसभा में पहुंचेगी यात्रा
देहात विधानसभा का चरण पूरा होने के बाद 22 अगस्त को कलश वंदन यात्रा नगर विधानसभा में पहुंचेगी। यात्रा भूतेश्वर मंडल के भीष्म नगर तथा माता गढ़ वार्ड नंबर 22 स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में स्थित संत रविदास मंदिरों में पवित्र कलश स्थापित किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में एकता को और मजबूत करने का माध्यम बनेगी।








