ओटीएस योजना का लाभ उठाएं शहरवासी, बकाया कर का कराएं निस्तारण

नगर निगम को अब तक मिले 110 आवेदन, चार लाभार्थियों ने जमा किया बकाया कर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर नगर निगम सहारनपुर द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने के लिए नगर निगम ने बकायेदार करदाताओं से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। योजना के तहत अब तक करीब 110 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि चार लाभार्थी अपने बकाया कर का भुगतान कर योजना का लाभ उठा चुके हैं।

नगर निगम के अनुसार करदाता आधिकारिक ओटीएस पोर्टल अथवा नगर निगम सहारनपुर के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में असमर्थ नागरिक अपने नजदीकी जोनल कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

नगर निगम ने नागरिकों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में होने वाली भीड़, विलंब अथवा किसी अन्य असुविधा से बचा जा सके। नगरायुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरायुक्त ने स्पष्ट किया कि करदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। आवेदन के निस्तारण में लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने पात्र संपत्ति करदाताओं से योजना की निर्धारित समय सीमा के भीतर लाभ उठाकर बकाया करों का निस्तारण कराने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य