दिल्ली: सर गंगा राम अस्पताल की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शहरी चौपाल ब्यूरो

नई दिल्ली,मृतका मूल रूप से दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी। वह बीएससी नर्सिंग के तीसरे वर्ष की छात्रा थी। शुरुआती जानकारी और जांच के अनुसार, छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या की है।
राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। सर गंगा राम अस्पताल के हॉस्टल में एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका मूल रूप से दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी। वह बीएससी नर्सिंग के तीसरे वर्ष की छात्रा थी। शुरुआती जानकारी और जांच के अनुसार, छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या की है।
सर गंगा राम अस्पताल से घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन की स्थानीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
क्राइम टीम मौके पर मौजूद
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम को भी मौके पर बुला लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों के चलते छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य