चिलकाना रोड पर स्कूली समय में दौड़ रहे भारी वाहनों पर सख्ती

यातायात पुलिस ने चार वाहनों के काटे 20-20 हजार रुपये के चालान, चालकों को दी कड़ी हिदायत

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने चिलकाना रोड पर स्कूली समय में संचालित हो रहे भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में प्रभारी यातायात अमित तोमर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चिलकाना रोड पर स्कूल आने-जाने के समय भारी वाहनों की आवाजाही की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चार भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक का 20-20 हजार रुपये का चालान काटा गया। कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही।

प्रभारी यातायात अमित तोमर ने वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि स्कूली समय में चिलकाना रोड पर भारी वाहनों का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और बच्चों के आवागमन के समय यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए नियमों का पालन आवश्यक है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्कूली समय में भारी वाहनों की आवाजाही से जाम के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए चिलकाना रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रखा जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्कूली समय में भारी वाहनों के संचालन पर अंकुश लगने की उम्मीद है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और यातायात नियमों का पालन करें तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहयोग करें।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य