सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

सभी चीनी मिलों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन पूरा, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर मंडल में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, गन्ना एवं चीनी उद्योग के निर्देशों के अनुपालन में मंडल की सभी चीनी मिलों में चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया है। सत्यापन में सभी मिलों में पर्याप्त मात्रा में चीनी का भंडार पाया गया।

मंडलायुक्त ने बताया कि चीनी मिलों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी डीलर, एजेंट या थोक उपभोक्ता को चीनी बेचने के बाद अपने परिसर में उसका स्टॉक सात दिन से अधिक न रखें। इसका उद्देश्य अनावश्यक जमाखोरी और कृत्रिम कमी की स्थिति को रोकना है।

उन्होंने बताया कि 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी की मासिक खपत वाले थोक खरीदारों, जिसमें हलवाई, मिठाई विक्रेता और फूड कंपनियां शामिल हैं, उन्हें अधिकतम 15 दिनों का चीनी स्टॉक रखने की अनुमति होगी।

डॉ. रूपेश कुमार ने स्पष्ट किया कि चीनी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी भी कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने तथा चीनी के भंडारण और उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य