सहारनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक हित में 24 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक को प्रभारी जनसूचना सेल से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, संदीप बालियान को अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली देहात से प्रभारी निरीक्षक देवबंद, बीरेंद्र सिंह को फतेहपुर से प्रभारी निरीक्षक मंडी तथा प्रमोद कुमार को कोतवाली नगर से प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक विनोद कुमार को बिलकाना से मिर्जापुर, अक्षय शर्मा को स्वाट टीम से संबद्धता समाप्त कर चिलकाना, निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध को नानौता से नकुड़, उपनिरीक्षक विकास चारण को तीतरों से नानौता तथा सचिन पूनिया को साइबर थाना से थानाध्यक्ष तीतरों बनाया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक मेमचंद सिंह को जनकपुरी से सदर बाजार, प्रदीप कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक जनकपुरी से प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी, राधेश्याम यादव को सदर बाजार से नागल, राकेश कुमार को पुलिस लाइन से रामपुर मनिहारान, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को गागलहेड़ी से बिहारीगढ़ तथा निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली देहात से प्रभारी निरीक्षक गागलहेड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक ममता रानी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, कपिल देव को देवबंद से अपराध शाखा, सतपाल सिंह भाटी को मंडी से साइबर क्राइम थाना, सूबे सिंह को मिर्जापुर से अपराध शाखा, चंद्रसेन सैनी को सदर बाजार से अपराध शाखा, संजय कुमार को नागल से पुलिस लाइन, उमेद कुमार को रामपुर मनिहारान से अपराध शाखा, सत्येंद्र सिंह को बिहारीगढ़ से अपराध शाखा तथा निरीक्षक महिला कुसुम भाटी को महिला थाना से अपराध शाखा भेजा गया है।
एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर पुलिस मुख्यालय को अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य