शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। अधिवक्ता परिषद ब्रज के महामंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और न्यायपूर्ण व्यवस्था पहुंचाना अधिवक्ता परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ तहसील स्तर तक इसका विस्तार किया जाना जरूरी है।
वह शनिवार को सहारनपुर में अधिवक्ता परिषद की संगठनात्मक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों से संगठन का विस्तार तहसील स्तर तक करने पर जोर दिया।
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव और पद्म सिंह ने परिषद के नियमित एवं निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मेरठ इकाई के मंत्री मोहित पुंडीर ने भी बैठक को संबोधित किया और संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विचार रखे।
बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर इकाई के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने की, जबकि संचालन महामंत्री विपिन त्यागी ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय कार्य सदस्य उमेश त्यागी, सोहनवीर सिंह, अजय त्यागी, विनय कुमार, राकेश सहल, विनय चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, राजवीर सिंह, सतीश कुमार सैनी, नितिन कुमार, तुषार अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश कौशिश सहित परिषद के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता सदस्य मौजूद रहे।








