बेखौफ चोरों ने पेस्टिसाइड दुकान से उड़ाए 70 हजार रुपये

भीड़भाड़ वाले बाजार में वारदात से व्यापारियों में हड़कंप, पुलिस से जल्द खुलासे की मांग

शहरी चौपाल ब्यूरो 

रामपुर मनिहारान। शुक्रवार शाम भीड़भाड़ वाले बाजार में चोरों ने एक पेस्टिसाइड की दुकान को निशाना बनाकर गल्ले में रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। बाजार में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस्लामनगर रोड पर ईदगाह गेट के सामने मोहल्ला कायस्थान निवासी गुरदीप पंवार की पेस्टिसाइड की दुकान है। बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे गुरदीप किसी काम से पड़ोस की दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो गल्ले से करीब 70 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।

पीड़ित के अनुसार चोरी की रकम में 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी, 200 रुपये के 50 नोट तथा शेष 100 रुपये के नोट शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों और लोगों की भीड़ दुकान पर एकत्र हो गई। व्यापारियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने और वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के साथ आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रकम बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य