संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा

सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का मंदिर में श्रद्धापूर्वक स्वागत, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश की कलश वंदन यात्रा शनिवार को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। इसी क्रम में नगर विधानसभा के भूतेश्वर मंडल के भीष्म नगर एवं मातागढ़ स्थित वार्ड नंबर 22 के संत रविदास मंदिर में कलश पहुंचने पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं वंदन किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी का कलश सहारनपुर के विभिन्न रविदास मंदिरों तक पहुंचाना श्रद्धा और गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन मानवता, समानता और सद्भाव का प्रेरणास्रोत है। उनकी जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को विभिन्न मंदिरों तक पहुंचाने का अभियान सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देता है। संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को उनके आदर्शों को अपनाकर भाईचारा मजबूत करने की जरूरत है।

कलश वंदन यात्रा नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में स्थित संत रविदास मंदिरों तक पहुंचेगी, जहां पवित्र कलश स्थापित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं ने संत रविदास के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, संदीप रावत, ललित कटारिया, अनेश शर्मा, सर्विष्ट गुप्ता, श्याम सुंदर खेड़ा, आरती शर्मा, कंचन धवन, जय राम गौतम, मामचंद पांचाल, योग चुग, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, कैलाश नामदेव, संजय शर्मा, रामपाल सैनी, इंदर सेन, अपूर्व रौड़, अमित शिव, पंकज ठाकुर, हिमांशु गर्ग, सागर कटारिया, तिलक राज, प्रवीन कुमार, पंकज कुमार, पार्षद निशांत शर्मा, राजेश वालिया, सुखबीर वर्मा, रमन चौधरी, भूरा सिंह प्रजापति, अनिल कोरी, राहुल वाल्मीकि सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य