चिलकाना व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष बने रमेश कश्यप

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना । सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की चिलकाना नगर इकाई की ओर से संगठन विस्तार दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष जयवीर राणा का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष योगी अमित नाथ के नेतृत्व में रमेश कश्यप के प्रतिष्ठान पर किया गया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के संरक्षक अशोक छाबड़ा सहित चिलकाना इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष जयवीर राणा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष योगी अमित नाथ ने रमेश कश्यप को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चिलकाना-सुल्तानपुर युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

नवनियुक्त युवा नगर अध्यक्ष रमेश कश्यप ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे।

इस अवसर पर संरक्षक अनुपम जैन, कोषाध्यक्ष राकेश एरन, उपाध्यक्ष यशपाल रोहिला, महामंत्री सचिन गर्ग, मंत्री आयुष महाराज, डॉ. परवेज, विनोद कुमार, सोनू कश्यप और राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य