संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, मंदिरों में स्थापित किए पवित्र कलश

सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का श्रद्धालुओं ने किया वंदन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश की कलश वंदन यात्रा नगर विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित यात्रा में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के जयघोष के साथ पवित्र कलश का वंदन किया।

22 अगस्त को भूतेश्वर मंडल के भीष्म नगर माता गढ़ स्थित संत रविदास मंदिर से शुरू हुई यात्रा केशव मंडल के माहिपुरा, जनक मंडल के जाटव नगर और प्रताप मंडल की वर्धमान कॉलोनी से होते हुए हकीकत मंडल के नजीरपुरा स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। इसके बाद शारदा मंडल के वार्ड-26 कपड़ा मिल के निकट स्थित संत रविदास मंदिर तथा वार्ड-41 शारदा दक्षिणी शुगर मिल स्थित संत रविदास मंदिर में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पवित्र कलश स्थापित किए गए। इसके साथ ही नगर विधानसभा क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा का विधिवत समापन हुआ।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी ने समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनकी जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश विभिन्न रविदास मंदिरों में स्थापित होना श्रद्धा और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन मानवता की सेवा, सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और समरसता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कलश वंदन यात्रा के महानगर संयोजक ललित कटारिया, सहसंयोजक कंचन धवन, संदीप रावत, नितिन परमार और आरती शर्मा ने यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, जय राम गौतम, अमित गर्ग, मानवेंद्र भारद्वाज, ठाठ सिंह राणा, सोनम कश्यप, राजेश जौहरी, नीरज ठकराल, मनीष साहनी, पार्षद राजकुमार शर्मा, कपिल धीमान, वीरेंद्र उपाध्याय, संजय सैनी, शिव मंगल सिंह, धनपाल कश्यप, अजय वशिष्ठ, संदीप धीमान, लक्ष्मी पांडे, अजय शर्मा, विपिन शर्मा, पवन गांधी, राजकुमार कल्याणी, अरविंद कुमार, राजू शर्मा, आशु बिरला, बिंदर पाल, सागर, भरत राय, राजेंद्र गुंबर, रोहित पुंडीर, आशीष अग्रवाल, पारस टुटेजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य