गय्यूर मलिक
बेहट । रक्षा बंधन पर्व के मौक़े पर कस्बे में स्थित कलावती शकुंतला देवी सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने प्रशासनिक एवं पुलिस व अन्य अधिकारियों के कार्यालयों में पहुँचकर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
मंगलवार को विद्यालय की छात्राओं ने सबसे पहले तहसील मुख्यालय में उपजिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर पहुंच उपजिलाधिकारी विकास कुमार पांडेय को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद कोतवाली बेहट पहुंच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दिखित को तथा प्रबंधक सौरभ वर्मा तथा बैंक ऑफ इंडिया बेहट के उपप्रबंधक मुकुल पंवार को रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान अधिकारियों ने बहनों को आशीर्वाद देते हुए रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शिक्षण- संस्था के प्रबंधक मोहित जैन ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का भी अवसर है इस दौरान विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश, उपप्रबंधक डॉ. रमन, सदस्य देवेंद्र, प्रधानाचार्य लोकेंद्र सहित विद्यालय की काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।








