Saharanpur News: सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षासूत्र के साथ मनाया रक्षाबंधन

नागल के सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर ‘वृक्षासूत्र’ कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल। सोफिया इंटरनेशनल स्कूल, नागल में गुरुवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ‘वृक्षासूत्र’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्थित पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। कक्षा आठ की छात्रा वाणी त्यागी ने वृक्षासूत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, नियमित रूप से उनकी देखभाल करेंगे और अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे।

राखी बांधकर दिया प्रेम और सौहार्द का संदेश

विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने भी रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं। उत्कृष्ट राखियां बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने वाला अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कोऑर्डिनेटर अर्पिता विजन ने कहा कि ‘वृक्षासूत्र’ जैसी गतिविधियां बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेते हुए इसे अपने जीवन में अपनाने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी, कोऑर्डिनेटर अर्पिता विजन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो कैप्शन: सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़-पौधों को वृक्षासूत्र बांधते छात्र-छात्राएं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य