ओवरस्पीडिंग पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 470 वाहनों के चालान

नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चला अभियान, नौ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना; वाहन चालकों को किया जागरूक

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सहारनपुर यातायात पुलिस ने जनपद के नेशनल हाईवे एवं एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 470 वाहन चालकों के चालान किए गए और नौ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

यातायात पुलिस ने कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि तेज रफ्तार केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि सड़क पर वाहन चालक सहित अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को निर्धारित गति सीमा के भीतर ही चलाएं और अनावश्यक रूप से तेज गति से वाहन न चलाएं। इसके साथ ही सड़क एवं यातायात संकेतों का पालन करने तथा अपनी सुरक्षा के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई।

यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों को संदेश दिया कि कुछ मिनट की जल्दबाजी जीवनभर का पछतावा बन सकती है। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखना और यातायात नियमों का पालन करना ही सुरक्षित सफर की सबसे बड़ी गारंटी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य