शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। उर्दू अदब और साहित्य की खिदमत में उल्लेखनीय योगदान के लिए सहारनपुर नगर निगम के पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर को मुंबई में प्रतिष्ठित HUM LIT AWARD 2026 से नवाजा जाएगा। इस सम्मान को सहारनपुर के लिए गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान समारोह में देश के मशहूर शायर, लेखक एवं कवि जावेद अख्तर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मंसूर बदर का परिवार लंबे समय से उर्दू अदब और मुशायरों की खिदमत के लिए जाना जाता है। खानवाड़ा-ए-बदर की ओर से साहित्यिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जाता रहा है। मंसूर बदर के पिता एवं पूर्व पालिका चेयरमैन मरहूम अय्यूब हसन बदर ने अपने जीवनकाल में लगभग 25 ऑल इंडिया मुशायरों का आयोजन कराया था। उनके नक्शेकदम पर चलते हुए मंसूर बदर अब तक करीब 22 मुशायरों का आयोजन करा चुके हैं और उर्दू साहित्य की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजक नजर बिजनौरी, जो स्वयं भी जाने-माने शायर हैं, ने उर्दू अदब की दुनिया में पर्दे के पीछे रहकर साहित्य और मुशायरों के लिए काम करने वाली शख्सियतों को सामने लाने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में मंसूर बदर को उत्तर प्रदेश से सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है।
मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दुबई और रेख्ता से जुड़े प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। रेख्ता को उर्दू साहित्य एवं मुशायरों के क्षेत्र में प्रमुख मंच के रूप में जाना जाता है। मंसूर बदर को मुंबई के प्रिंसिपल कस्टम्स कमिश्नर अजय कुमार की ओर से भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
सम्मान की घोषणा के बाद मंसूर बदर ने सहारनपुर की जनता और HUM LIT की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सहारनपुर की अदबी विरासत और यहां के साहित्य प्रेमियों के लिए भी गौरव की बात है।
मंसूर बदर को मिलने वाले इस सम्मान पर सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त एवं आईएएस शिपू गिरि, जामा मस्जिद कला के जनरल सेक्रेटरी मसूद बदर, प्रमुख समाजसेवी महेंद्र तनेजा, पंजाबी समाज अध्यक्ष पाली कालरा, मौलवी फरीद, पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इज़हार मंसूरी, महमूद हसन, गुलज़ेब खान, जफर अंसारी, रईस पप्पू, आसिफ अंसारी, मेनपाल, डॉ. मंसूर, राकेश कल्याण और राजेंद्र कोहली, उपसभापति मयंक गर्ग सहित अनेक लोगों ने इसे सहारनपुर के लिए गौरव का क्षण बताया।
इसके अलावा डॉ. मोहन सिंह, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. अतुल कुमार जैन, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. त्यागी, शायर दानिश कमाल, शायर अमजद आतिश, शायर महमूद असर, अंतरराष्ट्रीय शायर काशिफ रजा, समाजसेवी औसाफ गुड्डू, राव महबूब, नासिर खान, मसरूर बदर, मारूफ बदर, आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष परवीन सदाना, अनिल सदाना, तिरंगा क्लब के उस्मान मलिक, जावेद मलिक और अविनाश शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी मंसूर बदर को बधाई देते हुए इसे पूरे सहारनपुर जिले के लिए सम्मान और उपलब्धि बताया।
उर्दू अदब की खिदमत और मुशायरों के आयोजन के माध्यम से साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने वाले मंसूर बदर को मिलने वाला HUM LIT AWARD 2026 सहारनपुर की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।








