रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़, रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे, रेल गाड़ियों में यात्रियों को रही परेशानी

मुजफ्फरनगर, देहरादून और शामली समेत प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन, महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सहारनपुर क्षेत्र में बसों के संचालन की संख्या और फेरों में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं दूसरी और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जान जोखिम में डाल कर अपने गंत्वय की और रवना हुये। बसों में भी भारी भीड़ रही तो कुछ स्थानों पर बस के न रूकने कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पडी। शुक्रवार सुबह से ही प्रमुख बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के यहां रक्षाबंधन मनाने के लिए बसों से रवाना हुए। यात्रियों की संख्या में अचानक हुई वृद्धि को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने प्रमुख और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कराया। मुजफ्फरनगर, देहरादून, शामली सहित अन्य प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को बस के लिए अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े। कई मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कम अंतराल पर बसें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन के चलते बस अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों की भीड़ नजर आई। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से बसों में बैठाने तथा भीड़भाड़ वाले रूटों पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया,लेकिन कुछ मार्गो पर बसों के न रूकने के कारण परेशानी उठानी पडी। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निर्धारित अवधि के दौरान मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा का लाभ मिलने से बड़ी संख्या में महिलाओं ने रोडवेज बसों का रुख किया। मुफ्त यात्रा की सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि त्योहार के समय बसों की संख्या बढ़ाए जाने से उन्हें काफी राहत मिली है। वहीं, महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की सुविधा को सरकार और रोडवेज की अच्छी पहल बताया। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन के मद्देनजर रूटवार यात्रियों की भीड़ पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड थी, यात्रियों को रेल गाडियों में चढने के लिये भारी मशक्त उठानी पडी। लम्बे मार्गो से आने वाली रेलगाडियों में पहले ही भारी भीड़ थी, जिस कारण कुछ यात्री तो गाडी में चढ़ने का साहस नहीं जुटा सके। फिर कुछ यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर गंत्वय को रवाना हुये। रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर भारी संख्या में यात्री मौजूद रहे। घंटों-घटों की प्रतिक्षा के बाद भी रेलयात्रा करने में यात्रियों परेशानी की सामना करना पड़ा। देर शाम तक रेलवे स्टेशन भीड़ का मजंर देखने को मिला

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य