फतेहपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का कुंडल झपटा

पति और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी महिला, मूलचंद फैक्ट्री के सामने वारदात को दिया अंजाम

अमित कुमार 

छुटमलपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के कान से कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

गांव जयंतीपुर गभलियो निवासी जितेंद्र पुत्र नाथीराम शनिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बाइक पर पत्नी बालेश्वरी और दो बच्चों के साथ रिश्तेदारी में सिड़की जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक सहारनपुर रोड स्थित मूलचंद फैक्ट्री के सामने पहुंची, पीछे से मुंह बांधे बाइक सवार दो बदमाशों ने अपनी बाइक उनकी बाइक के बराबर में लगाई और पीछे बैठी बालेश्वरी के कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लेकर फरार हो गए।

अचानक हुई वारदात से जितेंद्र कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाकर काफी दूर निकल चुके थे। जितेंद्र ने बाइक रोककर पत्नी से जानकारी ली तो पता चला कि बदमाश उसके एक कान में पहना करीब दो ग्राम वजन का कुंडल झपटकर ले गए हैं।

जितेंद्र ने तत्काल घटना की सूचना थाना फतेहपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

पीड़िता के पति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य