ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती की मौत

सुनहेटी खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गागलहेड़ी। सुनहेटी खड़खड़ी रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के पास एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय पल्लवी पुत्री बाबूराम बडूली, निवासी थाना क्षेत्र नागल के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार पल्लवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य