कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में कोतवाली नगर पुलिस ने छह को पकड़ा

दो अलग-अलग विवादों में गाली-गलौज और झगड़े पर पुलिस ने की कार्रवाई, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आपस में विवाद करते हुए झगड़े और गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजीव कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अगस्त को कार्रवाई की।

पहले मामले में दिलदार, विलाल, अलिमा और हिना निवासी नूबस्ती को एक महिला के साथ लड़ाई-झगड़ा कर आमादा फसाद होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में अमित कुमार और विशाल कुमार, निवासी इंद्रा कैंप कॉलोनी, को एक महिला के साथ गाली-गलौज कर विवाद करने के कारण गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के व्यवहार से क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसके चलते पुलिस ने नियमानुसार उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुंदर सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य