पीएनबी करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ की संदिग्ध करेंसी मिलने से हड़कंप

ऑडिट के दौरान सामने आया मामला, बैंक की तहरीर पर सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज; अंतिम मिलान के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक धनराशि

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक सोफिया मार्केट के करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान करीब 7 करोड़ 40 लाख रुपये की लो-क्वालिटी/संदिग्ध करेंसी मिलने की सूचना से बैंकिंग क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि बैंक की ऑडिट टीम द्वारा करेंसी चेस्ट में उपलब्ध नकदी का मिलान और सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान करीब 7 करोड़ 40 लाख रुपये की लो-क्वालिटी/संदिग्ध करेंसी पाए जाने की जानकारी सामने आई। हालांकि, बैंक की ऑडिट टीम द्वारा करेंसी की गिनती एवं मिलान की प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में फिलहाल संदिग्ध करेंसी की अंतिम धनराशि को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

बैंक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े तथ्यों, बैंक के अभिलेखों और करेंसी चेस्ट में उपलब्ध नकदी की जांच की जा रही है। बैंक की ऑडिट टीम द्वारा अंतिम आंकड़े उपलब्ध कराए जाने के बाद ही वास्तविक धनराशि और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एसएसपी अभिनंदन ने कहा—जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी की ओर से पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर में करेंसी चेस्ट के ऑडिट के दौरान लगभग 7 करोड़ 40 लाख रुपये की लो-क्वालिटी/संदिग्ध करेंसी मिलने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि बैंक की ऑडिट टीम द्वारा अभी करेंसी की गिनती और मिलान किया जा रहा है, इसलिए फिलहाल इसे अंतिम आंकड़ा नहीं माना जा सकता।

एसएसपी ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बैंक से प्राप्त होने वाले अभिलेखों, ऑडिट रिपोर्ट और अंतिम मिलान के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच करेगी। बैंक की ओर से अंतिम आंकड़े एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल ऑडिट और करेंसी के मिलान की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद संदिग्ध करेंसी की वास्तविक मात्रा और मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य