अंकित बालियान हत्याकांड: मोहित-सुमित एनकाउंटर मामले में SHRC ने दर्ज किया केस

शामली के अंकित बालियान हत्याकांड के कथित आरोपी मोहित-सुमित की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले में SHRC ने अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर केस दर्ज किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शामली। अंकित बालियान हत्याकांड के कथित आरोपियों मोहित एवं सुमित की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) ने पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर औपचारिक रूप से केस दर्ज किया है। आयोग ने शिकायत को Case No. 19186/24/76/2026-AFE के रूप में पंजीकृत किया है।

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा है कि अंकित बालियान की हत्या बेहद जघन्य थी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। हालांकि, कथित आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

शिकायत में विशेष रूप से 30 अगस्त की रात 8:19 बजे पत्रकार अरुण (आजाद) चहल के X अकाउंट @ArunAzadchahal से की गई पोस्ट का उल्लेख किया गया है। शिकायत के अनुसार, पोस्ट में दावा किया गया था कि दो आरोपी पुलिस के हाथ लग चुके हैं, जबकि दो अन्य के भारत से बाहर भागने की बात कही गई थी और उसी रात एनकाउंटर होने की संभावना जताई गई थी।

अमिताभ ठाकुर के अनुसार, इसके करीब आठ घंटे बाद दो कथित शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने इस घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठाते हुए मामले से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मानवाधिकार आयोग द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई और जांच पर नजर बनी हुई है। ठाकुर ने कहा कि अपराध के आरोपियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई के साथ-साथ किसी भी पुलिस कार्रवाई की वैधानिकता और परिस्थितियों की जांच भी आवश्यक है, ताकि पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य