स्वाभिमान रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे सांसद चंदन चौहान

गांव-गांव जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से 3 सितंबर की रामपुर मनिहारान रैली में जुटने का आह्वान, बोले- भाजपा-रालोद गठबंधन मजबूत, 403 सीटों पर मिलकर लड़ेंगे

शहरी चौपाल ब्यूरो 
नकुड़ (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान में आगामी 3 सितंबर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की प्रस्तावित स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने पूरी ताकत झोंक दी है। सांसद देर रात तक गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान कर रहे हैं।
इसी क्रम में देर शाम सांसद चंदन चौहान एवं पूर्व सांसद मलूक नागर नकुड़ नगर में भाजपा नेता प्रदीप भांकला के आवास पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक एवं प्रेस वार्ता में सांसद चंदन चौहान ने कहा कि आगामी 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान स्थित अखिल भारतीय गोचर महाविद्यालय के मैदान में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा। यह रैली किसान, मजदूर और आम जनता के स्वाभिमान की आवाज बनेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद चौधरी जयंत सिंह का सहारनपुर जनपद में यह पहला कार्यक्रम है, जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार था। रैली को लेकर केवल रालोद कार्यकर्ताओं में ही नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, नौजवानों और आम जनता में भी उत्साह है।
पूर्व सांसद मलूक नागर ने कहा कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह का सहारनपुर की धरती से विशेष लगाव रहा है। उनकी विरासत और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए चौधरी जयंत सिंह को आशीर्वाद देने के लिए जनपद के कोने-कोने से किसान, मजदूर, नौजवान और समर्थक रामपुर रैली में पहुंचेंगे।
मलूक नागर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किसान के सम्मान को ललकारा गया है और इसका जवाब स्वाभिमान रैली के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को रैली से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी भूपेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता प्रदीप भांकला ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, देवराज सिंह, बिट्टू नंबरदार, प्रधान राजपाल सिंह, पलटू सिंह, संजीव चौधरी, मास्टर वीरेश चौधरी, सागर चौधरी, धर्मेंद्र, अनूप शर्मा, डॉ. अवनीश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसके बाद सांसद चंदन चौहान ने भाजपा-रालोद गठबंधन को मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन मजबूती के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और रैली को सफल बनाने की अपील की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य