श्रीगुरु रविदास मंदिर प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न, संदीप फिर बने अध्यक्ष

अमित कुमार उपाध्याय 

सहारनपुर ,  चिलकाना । गर की प्रमुख श्रीगुरु रविदास मंदिर प्रबंध समिति (रजि.) का चुनाव रविवार देर शाम मोहल्ला कोठीवाला स्थित श्रीगुरु रविदास मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनावी सभा में सर्वसमाज की सहमति से पुरानी समिति को ही पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभा में अध्यक्ष मा. संदीप, उपाध्यक्ष ईसम सिंह दुबे, महासचिव आकाश काशी, कोषाध्यक्ष प्रमोद, सह कोषाध्यक्ष संजीव, लेखाकार सोनित और सह लेखाकार दीपक को पुनः उनके पदों पर निर्विरोध चुना गया। वहीं पिछले कई वर्षों से रिक्त चल रहे दो पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रवि कुमार गुरु कृपा वेल्डिंग को उपाध्यक्ष तथा अरुण कुमार को उप सचिव चुना गया।

नवनिर्वाचित समिति आगामी पांच वर्षों तक श्रीगुरु रविदास जयंती शोभायात्रा, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती शोभायात्रा सहित समाजहित के विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर मा. संदीप ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समिति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा सभी को साथ लेकर समाजहित में कार्य करने का प्रयास रहेगा।

इस दौरान हरि सिंह, धर्म सिंह, शिव कुमार, ओम कुमार, ईसम सिंह, अजय, सूरज, दिवेश, दीपक, रवि, मा. अश्वनी, मा. मंघेराम, शुभम, सुशील लाम्बा, सागर, विशाल, रविंद्र, बिट्टू, संदीप, अंकुश, मुकेश, पूरन सिंह, बृजपाल, शक्ति, रमेश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य