33 केवी लाइन चोरी करने पोल पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आया

कैलाशपुर विद्युत उपकेंद्र के पीछे घायल हालत में मिला, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

श्री कांत शर्मा 

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कैलाशपुर विद्युत उपकेंद्र को आ रही 33 केवी विद्युत लाइन को चोरी करने के इरादे से पोल पर चढ़ा एक युवक करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में विद्युत विभाग के जेई ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

कैलाशपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई दिनेश कुमार आर्य ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि दया शुगर के पीछे 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को चोरी करने का प्रयास कर रहा एक युवक पोल पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही विद्युत उपकेंद्र की टीम मौके पर पहुंची तो युवक नीचे गिरा हुआ मिला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जेई के अनुसार घायल युवक की पहचान खजूरी अकबरपुर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। विद्युत विभाग ने उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

जेई ने बताया कि इससे पहले भी 20 अक्टूबर को दया शुगर के पीछे 33 केवी विद्युत लाइन का कुछ हिस्सा चोरी कर लिया गया था। उस मामले में भी अवर अभियंता की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद विद्युत विभाग ने क्षेत्र में विद्युत लाइनों की निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य