अमित कुमार
छुटमलपुर : (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश क्षत्रीय महासभा ने बिहारीगढ़ थाने के नवनियुक्त थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का माल्यार्पण और पटका पहनाकर भव्य अभिनन्दन किया गया।
स्वागत के बाद थानाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में नशाखोरी और कानून से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। या तो वे स्वयं क्षेत्र छोड़ दें, अन्यथा उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि पुलिस और समाज के सहयोग से ही अपराध मुक्त समाज बन सकता है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजय राणा, संगठन मंत्री शिव कुमार, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा, युवा जिला अध्यक्ष राम सेतु राणा, जिला महासचिव कृष्ण, फौजीनगर अध्यक्ष डॉ. देवराज राणा, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह राणा, शीशपाल राणा, राकेश राणा सहित महासभा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।








