मांस ले जा रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, सैंपल जांच के लिए भेजा

अमित कुमार 

छुटमलपुर। रुड़की रोड पर सोमवार देर शाम स्कूटी से मांस ले जा रहे दो युवकों को गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर पकड़ लिया। मांस को गोवंश का बताते हुए कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं बरामद मांस का नमूना जांच के लिए मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मांस किस पशु का है, यह स्पष्ट हो सकेगा।

बताया गया कि सोमवार देर शाम दो युवक स्कूटी पर एक कट्टा रखकर रुड़की रोड की ओर जा रहे थे। कट्टे से खून टपकता देखकर पीछे से आ रहे गौ रक्षा दल के अध्यक्ष सोना पंडित और अंशुल राणा को शक हुआ। उन्होंने संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं नीतू पुंडीर, गगन वर्मा, कार्तिक गुप्ता, प्रिंस मित्तल, समर राणा, अंकित वाल्मीकि, आलोक सैनी तथा ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी सैनी को सूचना दी। कुछ ही देर में अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने राहगीरों की मदद से स्कूटी सवार दोनों युवकों को रोक लिया। इसके बाद मांस को गोवंश का बताते हुए हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने रविवार रात हरोड़ा स्थित मीट प्लांट से तीन कट्टे मांस खरीदा था। उनके पास मीट प्लांट की पर्ची भी बरामद हुई है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आसिफ पुत्र ग़ालिब निवासी कमेला कॉलोनी, थाना मंडी, सहारनपुर और अलीम पुत्र केसर निवासी लुहानी सराय, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। बरामद मांस का सैंपल मथुरा स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मांस की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य