Saharanpur News: नानौता में 10 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, 50 ग्राम स्मैक बरामद

नानौता पुलिस ने सल्फर रोड पर चेकिंग के दौरान साजिद उर्फ लुक्का को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नानौता पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जसपाल सिंह पुलिस टीम के साथ कस्बे में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सल्फर रोड, कस्बा नानौता के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद उर्फ लुक्का पुत्र भूरा निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, कस्बा एवं थाना नानौता के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना नानौता में मु0अ0सं0-220/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

थानाध्यक्ष विकास चारण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के लंबे समय से नगर एवं क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त होने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस की लगातार नजर है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य