गय्युर मलिक
बेहट । गांव सुल्तानपुर माली उर्फ़ मीरगढ़ के समीप एक फार्म हॉउस पर सात दिवसीय चल रही श्रीमदभागवत कथा का समापन यज्ञ एवं भंडारे के साथ हुआ।इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक गुरु देव मुरारी राम जी ने आयोजकों व उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। भाजपा के बेहट मंडल उपाध्यक्ष व व्यापारी नेता सुनील राजदेव उर्फ़ बिट्टू के फार्म हॉउस पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा 25 अगस्त को प्रारम्भ हुई। मंगलवार को सातवे दिन सुनील राजदेव उर्फ़ बिट्टू परिवार ने यज्ञ में आहुति देते हुए संसार की सुख समृद्धि एव उन्नति की प्रार्थनाए की गई।कथा में धर्म प्रेमियों ने लाभ उठाया।इस दौरान बेहट विधायक उमर अली खान,पूर्व विधायक व भाजपा नेता नरेश सैनी,भाजपा नेता अभय सिंह राणा,साहब सिंह पुंडीर, युवा भाजपा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ़ बॉबी,भाजपा व व्यापारी नेता राकेश गाबा, नामित सभासद व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री सुधीर कर्णवाल,सभासद सत्य प्रकाश रोहिला,सुभाष ,मोंटी खुराना,सुशील कुमार,जयपाल सिंह काम्बोज़,रणबीर सिंह,वेदप्रकाश,तेजबीर सिंह सहित काफी संख्या में उपस्थित रहें।








