संघर्ष ही सफलता की असली सीढ़ी-डा0एस सी कुलश्रेष्ठ- चेयरमेन इंद्रप्रस्थ कॉलेज

 

राजकुमार शर्मा 

नागल (सहारनपुर) इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज कोटा में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को यादगार बनाने के उद्देश्य से भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ. अंजू वालिया एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें जीवन में सफलता के लिए संघर्ष, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास का महत्व समझाया। अपनी प्रेरणादायी प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने जीवन के विभिन्न अनुभवों और संघर्षों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया तथा उन्हें चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, धैर्य और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने छात्रों से कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने, अपनी प्रतिभा को निखारने और भविष्य की मजबूत नींव रखने का महत्वपूर्ण अवसर है।कार्यक्रम को और अधिक जीवंत एवं संवादात्मक बनाने के लिए चेयरमैन द्वारा विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। सही एवं त्वरित उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दी। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में अंशुल, सोनम, सोफिया, आयुषी,आरती, आकाश, हर्ष कटारिया, जैनब, श्रुति, राधिका, सौरभ पांचाल, मुस्कान, अनुराग, अक्षित पाटिल,सोनाली, कशिश गर्ग,प्रीति, पवन व बहुत छात्र-छात्राए रहे। इसके अलावा प्रश्नों का सबसे अच्छा उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में श्रेष्ठ 3 में रिया चौधरी, सुशांत व चितवन रहे। इस संवादात्मक सत्र ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उमंग से भर दिया।संस्था की निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद सदैव उनके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में संस्था के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य