आज निकलेगी रोटरी क्लब की नशा मुक्ति विशाल रैली

रायला उत्सव का होगा आगाज, 6 से 8 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं, 10 सितंबर को पुरस्कार वितरण

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह। रोटरी क्लब गंगोह द्वारा आयोजित रायला उत्सव का आगाज गुरुवार, 3 सितंबर को नशा मुक्ति को लेकर निकाली जाने वाली विशाल रैली से होगा। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एवं वीक चेयरमैन विकास सिंघल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रायला उत्सव के तहत विभिन्न दिनों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 6 सितंबर को दौड़, लंबी कूद और रस्साकशी प्रतियोगिताएं होंगी। 7 सितंबर को देशभक्ति गीत गायन, प्रश्नमंच और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को आर्ट एवं क्राफ्ट के अंतर्गत ज्वैलरी मेकिंग, फोटो स्केच और क्ले आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन का समापन 10 सितंबर को रायला उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।

रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। विशेष रूप से नशा मुक्ति रैली के माध्यम से समाज को नशे जैसी गंभीर समस्या के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन में मुकेश गुप्ता, राकेश सिंघल, डा. एसआर सैनी, डॉ. विनीत अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, नितिन गोयल, राजेश गोयल, अमित गर्ग, विजय जिन्दल, संजय गर्ग, अमित सिंघल, शुभम गुप्ता, विभोर सिंघल, दिनेश मितल, अंजु बंसल, पूजा गोयल, वंदना गोयल, अनिल बंसल, रिया अग्रवाल, निशा गुप्ता एवं रेणू अग्रवाल सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य