प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

झांकी प्रतियोगिता में वकासुर वध प्रथम, विष्णु रूप द्वितीय और लड्डू गोपाल व अमरनाथ धाम की गुफा संयुक्त रूप से तृतीय

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं, जीवन प्रसंगों तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत सुशील शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि महंत सुशील शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, सुनीता शर्मा, डॉ. अनूप भटनागर, पल्लवी अरोड़ा और मोनिका गर्ग ने मां सरस्वती एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

सात झांकियों ने मोहा मन

झांकी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रासलीला, खाटू श्याम, विष्णु रूप, वस्त्र चुराते हुए कान्हा जी, अमरनाथ धाम की गुफा, लड्डू गोपाल तथा वकासुर वध सहित कुल सात आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

वकासुर वध को मिला प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में झांकियों का मूल्यांकन पोशाक, रचनात्मकता, मेकअप एवं कथा-वर्णन के आधार पर किया गया। वकासुर वध की झांकी ने प्रथम, विष्णु रूप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड्डू गोपाल और अमरनाथ धाम की गुफा की झांकियों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य सभी झांकियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि महंत सुशील शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि झांकी प्रतियोगिता जैसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिनय क्षमता और टीम भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य