एकमुश्त समाधान योजना के लिए वार्डो में लगेंगे कैंप

आवेदन प्रपत्र और कितनी मिलेगी ब्याज छूट इसकी डिटेल भेजी जायेगी घर-घर  

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में ब्याज छूट का लाभ सभी बकायादारों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम शहर के सभी वार्डो में 03 सितंबर से 23 सितंबर तक समाधान कैम्प लगायेगा। नगरायुक्त के निर्देश पर एक मुश्त समाधान योजना के आवेदन हेतु एक प्रपत्र भी घर-घर वितरित करने का कार्य निगम ने शुरु किया है। प्रपत्र के साथ बकायेदार का गृहकर, जलकर व सीवरकर का बिल, बकाया राशि और उस पर लगाया गया ब्याज तथा छूट के बाद कितना ब्याज कम होगा, इस सबका पूरा विवरण भी भेजा जायेगा। करदाता वार्डो में लगाये जाने वाले कैंपों तथा निगम कार्यालय से भी यह विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ करदाताओं को शत प्रतिशत मिल सके, इसके लिए नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम ने तीन ठोस कदम उठाए हैं। पहला, करदाता निगम के चक्कर न काटकर अपने वार्ड में ही एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सके इसके लिए 03 सितम्बर से 23 सितम्बर तक अलग-अलग वार्डो में तिथिवार कैंप लगाये जा रहे है। दूसरा, करदाताओं की सुविधा के लिए एक आवेदन प्रपत्र घर-घर वितरित कराया जा रहा है। प्रपत्र में आवेदक का नाम, संपति का विवरण, बकाया विवरण, संलग्न दस्तावेज आदि का उल्लेख है, जिसे करदाता भरकर जमा करा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रपत्र पर ही वेबसाइट भी लिखी गयी है।

तीसरा कदम उठाते हुए करदाता का पूरी डिटेल के साथ सूचना पत्र तैयार करवाया गया है। इसमें संपति की आईडी, करदाता का नाम-पता, करदाता की ओर बकाया गृहकर-जलकर व सीवरकर तथा उस पर लगाये गए ब्याज की डिटेल देने के साथ ही यह भी अंकित किया गया है कि एक मुश्त समाधान योजना में आवेदन करने पर करदाता को कितने ब्याज की छूट प्राप्त होगी। यह सूचना पत्र, आवेदन प्रपत्र के साथ ही कर संग्रहकर्ता (टीसी) करदाताओं के घर पहुंचायेंगे। कर अधीक्षक ने बताया कि वार्डो में लगाये जाने वाले कैंपों में भी करदाता यह आवेदन प्रपत्र और सूचना पत्र प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि करदाता निगम से भी यह आवेदन प्रपत्र और सूचना पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

—————————

3 सितंबर से यहां लगेंगे एक मुश्त समाधान कैंप

सहारनपुर। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि ओटीएस योजना के कैंप अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग वार्डो में निम्न प्रकार लगाये जायेंगे।

दिनांक 03 सितंबर को वार्ड 11 व 9 का कैंप बालाजी प्रॉपर्टी ऑफिस, पैरामाउण्ट में, वार्ड 04 व 33 का कैंप हसनपुर चुंगी पुलिस चौकी के सामने, दिनांक 05 सितंबर को वार्ड 26 व 31 का कैंप समीर पार्षद के कार्यालय मानकमऊ में एवं वार्ड 18 व 41 का कैंप लेबर कोर्ट परिसर, लेबर कॉलोनी, 07 सितंबर को वार्ड 07 व 14 का कैंप गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल पटेल नगर में वार्ड 12 व 15 का कैंप टैगोर इण्टर कॉलेज, निकट अटल पार्क नेहरु नगर में लगाया जायेगा। दिनांक 08 सितंबर को वार्ड 03 व 16 का कैंप सहीराम की कोठी के सामने काकू डेरी नवीन नगर तथा वार्ड 02 व 48 का कैंप श्री हरिमंदिर आवास विकास, दिनांक 09 सितंबर में वार्ड 34 व 50 का कैंप श्री शिव मंदिर पंजाबी बाग, वार्ड 21 व 39 का कैंप विनय विहार चौक में तथा दिनांक 10 सितंबर को वार्ड 05 का कैंप पार्षद मंसूर के आवास पर सड़क दूधली में, और वार्ड 01 व 29 का कैंप किशन हलवाई के पास बेरीबाग में लगाया जायेगा। दिनांक 11 सितंबर को वार्ड 37 व 55 का कैंप खेमका सदन मिशन कम्पाउण्ड तथा वार्ड 20, 28 व 32 का कैंप देहरादून चौक पर लगाया जायेगा। दिनांक 14 सितंबर को वार्ड 24 व 40 का कैंप शगुन टैंट हाउस गुरुद्वारा रोड पर तथा वार्ड 65 और 66 का कैंप बरकत पैलेस पीर वाली गली में लगाया जायेगा। दिनांक 15 सितंबर को वार्ड 47, 52 व 59 का कैंप नवाबगंज चौकी पर वार्ड 23 व 44 का कैंप जुबली पार्क में लगाया जायेगा। बाकि वार्डो के कैंप बाद की तिथियों में लगाये जायेंगे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य