शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुरः। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान ने बजाज ग्रुप की चीनी मिल गांगनौली के यूनिट हैड को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान समय से न करने के सम्बन्ध में कड़ी फटकार लगाते हुए पेराई सत्र 2025-26 के समस्त बकाया गन्ना मूल्य लगभग 98 करोड़ का भुगतान नया सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व सम्बन्धित किसानों को करने के कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान की अध्यक्षता में जनपद की सभी चीनी मिलों के यूनिट हैड एवं अध्यासियों के साथ बैठक आहूत कर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान एवं पेराई सत्र 2026-27 में चीनी मिलों के समय से संचालन के सम्बन्ध में चीनी मिलों के मिल रिपेयर ध् मेन्टीनेंस की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा बजाज ग्रुप की चीनी मिल गांगनौली के यूनिट हैड को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान समय से न करने के सम्बन्ध में कड़ी फटकार लगाते हुए पेराई सत्र 2025-26 के समस्त बकाया गन्ना मूल्य लगभग 98 करोड़ का भुगतान नया सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व सम्बन्धित किसानों को करने के कड़े निर्देश दिये। दया शुगर मिल गागलहेडी के यूनिट हैड को चीनी मिल पर बकाया 02.54 करोड़ का भुगतान तत्काल करने तथा मिल रिपेयर ध् मेन्टीनेंस एवं मिल के समय से संचालन हेतु किसानों द्वारा की जा रही शिकायतों के सम्बन्ध में विशेष रूप से मिल रिपेयर का कार्य समय से पूर्ण कराने तथा मिल का संचालन समय से करने के कड़े निर्देश दिये गये। आगामी पेराई सत्र 2026-27 में जनपद की सभी चीनी मिलों का समय से संचालन कराये जाने हेतु चीनी मिलों की मिल रिपेयर ध् मेन्टीनेंस की समीक्षा की गयी। चीनी मिल देवबन्द-57 प्रतिशत, चीनी मिल गांगनौली-73 प्रतिशत, चीनी मिल शेरमऊ-52 प्रतिशत, चीनी मिल गागलहेडी 51 प्रतिशत, चीनी मिल बिडवी 50 प्रतिशत, चीनी मिल नानौता-59 प्रतिशत एवं चीनी मिल सरसावा का 56 प्रतिशत मिल रिपेयर का कार्य पूर्ण होना सम्बन्धित चीनी मिलों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








