लिटिल चिल्ड्रन फन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, मटकी फोड़ ने बांधा समां

अमित कुमार 

छुटमलपुर (सहारनपुर)। लिटिल चिल्ड्रन फन प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को मटकी, मोरपंख और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

राधा-कृष्ण, यशोदा मैया और ग्वाल-बाल के वेश में सजे बच्चों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मटकी फोड़, रासलीला और मधुर भजनों ने कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का रंग भर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मानस, आयत, अनाया सैनी, अद्विक, अर्निक सिंह, रैना सिंह पुंडीर, अवधि आर्या, आशी वर्मन, समृद्धि, कश्मीर, सोनाक्षी, दिव्यांश, वत्सल मिश्रा, विवेक चंचल, भार्गव, काव्यांश और अथर्व बर्थवाल सहित सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्या कविता अरोड़ा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य