निगम के गैराज में होंगे मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम

महापौर डॉ. अजय कुमार ने स्थान चयन के लिए जनमंच व गैराज का किया निरीक्षण

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मेला गुघाल हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान चयन की संभावनाओं की तलाश में महापौर डॉ. अजय कुमार ने निगम अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ आज शाम जनमंच एवं दोनों गैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान ऐसा चयन किया जाए जहां कार्यक्रमों की गरिमा में कोई कमी न आए और व्यवस्थाएं ऐसी हो कि किसी भी दर्शक को कोई परेशानी न हो।

महापौर डॉ. अजय कुमार आज शाम अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, अवर अभियंता अनूप सिंह, उपसभापति मयंक गर्ग एवं पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद दिग्विजय चौहान, चौधरी वीरसेन सिद्धू, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन्द्र तोमर व नीरज दिवाकर आदि के साथ जनमंच पहुंचे। जनमंच के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने में अधिक समय लगने के कारण वहां कार्यक्रम की संभावनाएं नगण्य रही। उसके बाद महापौर ने नये व पुराने दोनों गैराज का निरीक्षण किया। अपर नगरायुक्त व पार्षदों से विचार विमर्श के बाद गैराज में ही मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया।

महापौर ने निर्माण विभाग के अवर अभियंता को कार्यक्रम के लिए पंडाल व स्टेज आदि के सम्बंध में पूरा ले आउट बनाने के दिशा निर्देश दिए । गैराज में खडे़ किये जाने वाले कुछ वाहनों को कार्यक्रमों के अवधि दिवसों में अन्यत्र खड़ा करने के विकल्प पर भी उन्होंने विचार विमर्श किया और दिशा निर्देश दिए।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य