शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित तौर पर सभा स्थल का शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सैनी और जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कोर्ट रोड स्थित आयकर भवन के निकट एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम और सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सैनी ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद जिस तरह रैली स्थल का शुद्धिकरण किया गया, वह निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और संविधान की मूल भावना के भी विपरीत है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने आरोप लगाया कि धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा हाईकमान से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल और पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने भी पूरे प्रकरण की निंदा की।
प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, सत्यम भूरियान सैनी, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, प्रभजीत सिंह, धर्मपाल जोशी, प्रीतम सैनी, जिला महिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, आरिफ खान, रेखा धीमान, रीता बब्बर, सविता सैनी, ओमपाल सिंह डंकोवली, नीरज कपिल, पल्लवी बाली, हरिओम मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, सुरेंद्र सैनी, गुलफाम अंसारी, सतीश कश्यप, नसीब खान, शाहबाज अली, ऋषिपाल, इकराम खान, गुलशेर अल्वी, मयंक शर्मा, राकेश वर्मा, सलीम मलिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।








