एमएसडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया वृद्धाश्रम एवं गौशाला का किया भ्रमण, सेवा-भावना का दिया संदेश*

शहरी चौपाल ब्यूरो 
नागल। (सहारनपुर) एमएसडी पब्लिक स्कूल सीडकी के विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को समझने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम एवं गौशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की, उनके साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के जीवन के अनुभवों को समझते हुए उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं अपनत्व की भावना व्यक्त की।इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गौशाला का भ्रमण किया और गौसेवा के महत्व को जाना। विद्यार्थियों ने गायों को चारा खिलाकर सेवा एवं करुणा का संदेश दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दया, सेवा, संस्कार, करुणा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में बताया।
विद्यालय के प्रबंधक नवीन त्यागी ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में संवेदनशीलता सेवा-भाव और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़ने और वास्तविक जीवन के अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को बेहद प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव बताया।
फोटो। गौशाला का भ्रमण करते एमएसडी पब्लिक स्कूल के छात्र।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य