60 लाख की लागत से कपिल विहार और विनय विहार में बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां

नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर अजय कुमार सिंह ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास, जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत शहर के वार्ड संख्या 21 कपिल विहार और वार्ड संख्या 39 विनय विहार में करीब 60 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के विकास को भी हमेशा प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के माध्यम से शहर के उन क्षेत्रों में भी आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जहां लंबे समय से स्थानीय नागरिक मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का अधिकार हैं। कपिल विहार एवं विनय विहार में सीसी रोड और नाली निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकासपरक सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सहारनपुर में सड़क, नाली, प्रकाश और पेयजल सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

महापौर अजय कुमार सिंह ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत इन कार्यों से कपिल विहार एवं विनय विहार के नागरिकों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के समन्वय से सहारनपुर को बेहतर, स्वच्छ और सुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है और सहारनपुर में भी विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ, पार्षद राजकुमार शर्मा, कपिल धीमन, शिव मंगल सिंह, धन प्रकाश, पूर्व पार्षद अजय शर्मा, शक्तिकेंद्र संयोजक गौतम सैनी, वार्ड अध्यक्ष अमित चौहान, शक्तिकेंद्र संयोजक अक्षय मित्रवत, शक्तिकेंद्र संयोजक गौरव शर्मा, प्रवेश उपाध्याय, विमल गुप्ता, डॉक्टर सुधीर, अशोक कुमार शर्मा, मलखान सिंह, राम बहादुर यादव, अंकित त्यागी, आशीष शर्मा, आजाद सैनी, महिमा सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, आदित्य भारद्वाज, गजेंद्र तनेजा, कौटिल्य धीमान, राजकुमार कल्याणी, बूथ अध्यक्ष राजीव धीमान, एसपी शर्मा, प्रवीण कुमार, जय किशन शर्मा, मोनू, सुरेंद्र फोरमैन, अभिनंदन सैनी, पवन गांधी, संजय शर्मा, विपिन शर्मा, डॉ प्रदीप शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, मोनू कश्यप, राजकुमार धीमान, राजकुमार वर्मा, गौरव शर्मा, सत्येंद्र सेन, अमित, अतुल, प्रदीप सेन, मोहन त्यागी, विकास त्यागी, सचिन सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य